Sunday, 04 October 2026
TAZA KHABAR
Taza Khabar
बिना सूचना बंधा धर्मपुरा गौशाला पहुंचे महापौर और उपमहापौर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा महात्मा गांधी जयंती पर कोटा विश्वविद्यालय में पुष्पांजलि एवं ऑपरेशन युवा रक्षा के अंतर्गत जागरूकता सत्र का आयोजन प्रेमानंद महाराज के आश्रम में ‘असली-नकली संत’ विवाद से मचा हड़कंप, शिष्य की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल पंचायत चुनाव और स्कूल परीक्षाओं की तारीखें आमने-सामने, शिक्षकों की बढ़ी चिंता, दीपावली अवकाश पर भी असर की आशंका वन्यजीव सप्ताह में भेड़िया संरक्षण पर संगोष्ठी शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा ने रचा वित्तीय इतिहास, ₹4.34 करोड़ का शुद्ध लाभ; 97 डिफॉल्टरों पर रिकवरी कार्रवाई जारी क्षमावाणी पर्व पर दिगंबर जैन समाज ने दिया आत्मशुद्धि और सद्भाव का संदेश बिना सूचना बंधा धर्मपुरा गौशाला पहुंचे महापौर और उपमहापौर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा महात्मा गांधी जयंती पर कोटा विश्वविद्यालय में पुष्पांजलि एवं ऑपरेशन युवा रक्षा के अंतर्गत जागरूकता सत्र का आयोजन प्रेमानंद महाराज के आश्रम में ‘असली-नकली संत’ विवाद से मचा हड़कंप, शिष्य की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल पंचायत चुनाव और स्कूल परीक्षाओं की तारीखें आमने-सामने, शिक्षकों की बढ़ी चिंता, दीपावली अवकाश पर भी असर की आशंका वन्यजीव सप्ताह में भेड़िया संरक्षण पर संगोष्ठी शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा ने रचा वित्तीय इतिहास, ₹4.34 करोड़ का शुद्ध लाभ; 97 डिफॉल्टरों पर रिकवरी कार्रवाई जारी क्षमावाणी पर्व पर दिगंबर जैन समाज ने दिया आत्मशुद्धि और सद्भाव का संदेश

कोटा Khabarein

कोटा

बिना सूचना बंधा धर्मपुरा गौशाला पहुंचे महापौर और उपमहापौर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कोटा, 4 अक्टूबर। महापौर अनुसुईया गोस्वामी और उपमहापौर विवेक राजवंशी ने रविवार सुबह बंधा धर्मपुरा स्थित नगर निगम की गौशाला का अचानक निरीक्षण किया। दोनों जनप्रतिनिधि बिना पूर्व सूचना गौशाला पहुंचे और करीब एक घंटे तक परिसर में रहकर गोवंश के रखरखाव, चारे की गुणवत्ता, उपचार एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महापौर अनुसुईया गोस्वामी ने कहा कि नगर निगम की गौशाला को लेकर समय-समय पर नकारात्मक खबरें सामने आती हैं। ऐसे में अचानक निरीक्षण का उद्देश्य मौके पर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेना था। निरीक्षण के दौरान गौशाला में क्षमता से अधिक गोवंश होने के कारण जगह की कमी सामने आई। महापौर ने अधिकारियों को गौशाला के विस्तार कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि गोवंश के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि गौशाला में गोवंश के रखरखाव, चारे, उपचार और अन्य आवश्यक सुविधाओं में किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहनी चाहिए। गर्भवती और बीमार गोवंश के लिए अलग व्यवस्था उपमहापौर विवेक राजवंशी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गर्भवती और बीमार गोवंश के लिए अलग व्यवस्था पाई गई। मौके पर आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थीं और बीमार गोवंश का उपचार किया जा रहा था। गोवंश को उपलब्ध कराए जा रहे भूसे की गुणवत्ता भी संतोषजनक मिली। हालांकि निरीक्षण के दौरान खल-चूरी की गुणवत्ता में मामूली कमी दिखाई दी। इस पर संबंधित कार्मिकों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए। महापौर और उपमहापौर ने अधिकारियों से कहा कि गौशाला में गोवंश की देखभाल से जुड़ी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

Desk • 3 ghante pehle
कोटा

महात्मा गांधी जयंती पर कोटा विश्वविद्यालय में पुष्पांजलि एवं ऑपरेशन युवा रक्षा के अंतर्गत जागरूकता सत्र का आयोजन

कोटा,4 अक्टूबर। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर कोटा विश्वविद्यालय के गांधी उद्यान में पूर्व कुलगुरु कोटा विश्वविद्यालय एवं राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के कुलगुरु प्रोफेसर भगवती प्रसाद सारस्वत ने शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों के साथ पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कुलगुरू प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और आत्मअनुशासन जैसे मूल्यों का संदेश देता है। गांधीजी का मानना था कि समाज में स्थायी परिवर्तन केवल कानूनों से नहीं, बल्कि व्यक्ति के आचरण और जागरूकता से संभव है। आज के युवाओं के सामने नशे जैसी सामाजिक चुनौती है, जिसका सामना जागरूकता, आत्मसंयम और सकारात्मक सोच के साथ किया जाना आवश्यक है। तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों के लिए एम्बेसडर के समान समाज में भूमिका निभाने के उद्देश्य से मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं उनके दुष्प्रभावों के संबंध में एक जागरूकता सत्र का आयोजन ऑपरेशन युवा रक्षा के अंतर्गत किया गया। ऑपरेशन युवा रक्षा केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की युवाओं पर केंद्रित एक सतत जागरूकता पहल है।सत्र अत्यंत संवादात्मक एवं प्रभावशाली रहा। विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की तथा विषय से संबंधित कई महत्वपूर्ण एवं विचारोत्तेजक प्रश्न पूछे। कार्यक्रम में IRS श्री नरेश बुंदेल, उप नारकोटिक्स आयुक्त, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सत्र के दौरान श्री नरेश बुंदेल ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए बताया कि किस प्रकार बुद्धिमान एवं जागरूक व्यक्ति भी हेरफेर, साथियों के दबाव (Peer Pressure) और सामाजिक परिस्थितियों के प्रभाव में आ सकते हैं। व्यावहारिक उदाहरणों, प्रस्तुतियों एवं वीडियो के माध्यम से उन्होंने Fast Mind और Slow Mind की अवधारणाओं को समझाया तथा बताया कि नशीले पदार्थों के प्रथम सेवन से धीरे-धीरे बार-बार सेवन, आदत और अंततः निर्भरता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि वे पहली बार ही नशीले पदार्थों को “न” कहें, साथियों के दबाव का दृढ़ता से सामना करें तथा जागरूक एवं जिम्मेदार निर्णय लें। इस अवसर पर RAS श्री मुरलीधर प्रतिहार, कुलसचिव, कोटा विश्वविद्यालय ने कार्यक्रम में युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए “नशा छोड़ो–खेलों से जुड़ो, स्वस्थ भारत बनाओ” का आह्वान किया गया। विद्यार्थियों को खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। महात्मा गांधी पीठ की संयोजक डॉ.श्वेता व्यास ने स्वागत भाषण दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारीडॉ आशीष आसोपा ने धन्यवाद ज्ञापित किया; अन्य संकाय सदस्य प्रो.नारायण हेड़ा; सरिता सोलंकी, अंकित सेन सहित उप निरीक्षक फणीश शर्मा एवं युवा विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम ऑपरेशन युवा रक्षा के अंतर्गत चल रही जागरूकता श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी रहा। इस पहल के माध्यम से केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा पिछले लगभग ढाई वर्षों से विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Desk • 3 ghante pehle
कोटा

शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा ने रचा वित्तीय इतिहास, ₹4.34 करोड़ का शुद्ध लाभ; 97 डिफॉल्टरों पर रिकवरी कार्रवाई जारी

कोटा, 4 अक्टूबर। शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा लि.-696 आर (कोटा-बारां) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹4.34 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित कर अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत किया है। संस्था की ओर से शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल, उपाध्यक्ष महेंद्र नागर और मंत्री जमनालाल गुर्जर ने संस्था की वित्तीय उपलब्धियों, बकाया ऋण की वसूली और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व में सामने आई वित्तीय अनियमितताओं और बड़ी संख्या में डिफॉल्टर सदस्यों के बावजूद वर्तमान कार्यकारिणी ने कानूनी कार्रवाई और रिकवरी के माध्यम से संस्था की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार किया है। अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने बताया कि संस्था का वार्षिक अधिवेशन रविवार को होटल द्वारिका, नेशनल हाईवे कोटा रोड, बारां में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन में राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रमोद जैन "भाया", किशनगंज विधायक ललित मीणा, बारां विधायक राधेश्याम बैरवा, शिक्षा मंत्री के विशेषाधिकारी सतीश कुमार गुप्ता तथा राधाकृष्ण शिक्षा सहकारी बारां के अध्यक्ष बृजगोविन्द टेलर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 1374 डिफॉल्टरों से घटकर संख्या 97 पर पहुंची उपाध्यक्ष महेंद्र नागर ने बताया कि फरवरी 2023 में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने जब संस्था का कार्यभार संभाला, उस समय करीब ₹21 करोड़ की डिफॉल्ट राशि और 1374 डिफॉल्टर सदस्य थे। कार्यकारिणी द्वारा लगातार की गई रिकवरी कार्रवाई और कानूनी प्रयासों के बाद अब डिफॉल्टर सदस्यों की संख्या घटकर केवल 97 रह गई है। इन मामलों में न्यायालय और उपरजिस्ट्रार के माध्यम से रिकवरी की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि संस्था के कोष के दुरुपयोग के आरोपों से जुड़े मामलों में पूर्व अध्यक्ष और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ ₹4.56 लाख तथा ₹2.70 लाख के गबन को लेकर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। वहीं, तीन संतान का तथ्य छुपाकर पद पर बने रहने वाले एक संचालक को भी बर्खास्त कराया गया है। सदस्यों को 4 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव संस्था की वित्तीय उपलब्धियों का लाभ सदस्यों तक पहुंचाने की दिशा में भी प्रस्ताव रखे जाएंगे। अध्यक्ष ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अर्जित ₹4.34 करोड़ के शुद्ध लाभ में आवश्यक प्रावधानों के बाद ₹2.56 करोड़ की राशि शेष रहती है। इसमें से अंशधारकों को लगातार तीसरे वर्ष 4 प्रतिशत की दर से लाभांश देने का प्रस्ताव वार्षिक आमसभा में रखा जाएगा। ऋण सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 4 लाख करने की तैयारी सदस्यों की आर्थिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सामान्य ऋण और इमरजेंसी ऋण की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव भी आमसभा में रखा जाएगा। वर्तमान में दोनों प्रकार के ऋण की सीमा ₹3-3 लाख है, जिसे बढ़ाकर ₹4-4 लाख करने की तैयारी है। संस्था ने अपने वित्तीय आधार को मजबूत करने के लिए कार्यकाल के दौरान ₹5 करोड़ की अतिरिक्त एफडी भी कराई है। रविवार को भी खुलेगा कार्यालय, ऑनलाइन जमा की सुविधा शुरू सदस्यों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संस्था ने कार्यालय संचालन में भी बदलाव किया है। अब गुरुवार का अवकाश समाप्त कर रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही सदस्यों के लिए ऑनलाइन लिंक और क्यूआर कोड के माध्यम से राशि जमा करने की सुविधा भी शुरू की गई है। 1943 में हुई थी संस्था की स्थापना, 6500 सदस्य जुड़े मंत्री जमनालाल गुर्जर ने बताया कि शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा की स्थापना वर्ष 1943 में स्वर्गीय घांसीलाल द्वारा की गई थी। करीब 83 वर्ष पुरानी इस संस्था से वर्तमान में लगभग 6500 सदस्य जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि संस्था अपने सदस्यों को 50 पैसे प्रति सैकड़ा यानी 0.5 प्रतिशत मासिक ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराती है। वित्तीय गतिविधियों के साथ संस्था पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, बेटी बचाओ और जल संरक्षण जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में भी भागीदारी निभा रही है। प्रेस वार्ता के दौरान संचालक गायत्री मीणा, अनुराधा शर्मा, कमल कुमार शर्मा, दिनेश कुमार मीणा, रवि प्रकाश गौतम, धर्मेंद्र कुमार मेघवाल, पूनम गौतम, शिवराज गोचर, दिनेश कुमार नागर और महावीर प्रसाद मीणा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Desk • 11 ghante pehle
कोटा

क्षमावाणी पर्व पर दिगंबर जैन समाज ने दिया आत्मशुद्धि और सद्भाव का संदेश

कोटा, 4 अक्टूबर।श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन त्रिकाल चौबीसी पुण्योदय अतिशय क्षेत्र, दादाबाड़ी में क्षमावाणी पर्व के पावन अवसर पर आत्मशुद्धि, आत्ममंथन और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया। संस्था के अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ ने कहा कि क्षमावाणी पर्व आत्मशुद्धि और आत्ममंथन का पावन अवसर है। जाने-अनजाने हुई भूलों के लिए क्षमा मांगना और दूसरों को हृदय से क्षमा करना ही इस पर्व की सच्ची सार्थकता है। उन्होंने कहा कि क्षमा से मन निर्मल होता है, अहंकार मिटता है और रिश्तों में मधुरता आती है। उत्तम क्षमा को केवल पर्व तक सीमित न रखकर इसे अपने जीवन का संस्कार बनाना चाहिए। उन्होंने समाज के सभी लोगों से आह्वान किया कि मन से वैर-विरोध और द्वेष मिटाकर एक-दूसरे से क्षमा मांगें, क्षमा करें तथा प्रेम, करुणा और सद्भाव के साथ जीवन जीने का संकल्प लें। यही क्षमावाणी पर्व का सच्चा संदेश और आत्मकल्याण का मार्ग है। इस अवसर पर सुधासागर बालिका छात्रावास की अध्यक्षा अर्चना जैन ने समाज एवं समाज जनों के लिए अपना भावपूर्ण संदेश व्यक्त किया: क्षमावाणी पर्व आत्ममंथन और आत्मशुद्धि का पावन अवसर है। वर्षभर में जाने-अनजाने हमारे मन, वचन या कर्म से किसी को भी ठेस पहुँची हो तो हम हृदय से क्षमा प्रार्थी हैं। ‘मिच्छामि दुक्कड़म्’ केवल शब्द नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और मैत्री को मजबूत करने का संकल्प है। आइए, इस पावन पर्व पर मन के सभी वैर-विरोध मिटाकर क्षमा, करुणा और मानवता को अपने जीवन का आधार बनाएं। अर्चना जैन (अध्यक्ष, सुधासागर बालिका छात्रावास) कार्यक्रम के अंत में सभी प्रबुद्ध जनों एवं श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे से ‘मिच्छामि दुक्कड़म्’ कहकर क्षमा याचना की और समाज में शांति, प्रेम तथा भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Desk • 12 ghante pehle
0+
Khabarein
0+
Reporters
0
Categories
0+
Area