कोटा

रियासतकालीन ऐतिहासिक गांव शंभूपुरा को उजाड़ने की KDA की तैयारी के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश; आर-पार की लड़ाई का किया ऐलान

Admin Desk
16 Nov 2026, 10:36 AM
Pramukh Samvad
News Image

कोटा (शंभूपुरा) । रियासतकाल से बसे ऐतिहासिक गांव शंभूपुरा के अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। अतिक्रमण हटाने की आड़ में कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) द्वारा गांव के रिहायशी मकानों को तोड़ने की तैयारी की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि इस बार किसी भी कीमत पर मकान नहीं तोड़ने दिए जाएंगे और यदि KDA ने मनमानी की, तो घरों पर बुलडोजर चलाने से पहले जेसीबी उनके ऊपर से गुजारनी होगी।

शंभूपुरा में बने पक्के मकान 

पशुपालकों के बाड़े पहले ही छीने, अब आशियाने पर नजर :- 

शंभूपुरा के ग्रामीणों का कहना है कि यह गांव राजा-महाराजाओं के समय से बसा हुआ है और पीढ़ियों से लोग यहां निवास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि KDA पूर्व में ही पशुपालकों के मवेशी बांधने के बड़े-बड़े बाड़ों को अधिग्रहित कर चुका है। इसके बाद भी तोड़फोड़ का सिलसिला नहीं थमा और कई मकानों को निशाना बनाया गया। कुछ समय तक कार्रवाई रुकने के बाद अब प्रशासन फिर से गांव में बने शेष मकानों को ध्वस्त करने की तैयारी कर रहा है।

कई वर्षों से है विद्युत कनेक्शन :-

गांव वालों को कहना है कि कई सालों से इस गांव में विद्युत कनेक्शन हो रखे हैं हम विद्युत बिल भर रहे हैं  कई वर्षों से हम वोट देते आ रहे हैं हमारे नाम कई वर्षों से वोटिंग लिस्ट में दर्ज हैं ऐसे में कैसे एकाएक KDA हमारे आशियानो को उजाड़ सकता हैं 

शंभूपुरा में KDA की कार्रवाई 

बिना नोटिस कार्यवाही का आरोप, आजीविका और छत का संकट :

शंभूपुरा गांव के ग्रामीण निवासी 

ग्रामीणों ने KDA की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि प्रशासन बिना किसी पूर्व नोटिस के एकतरफा कार्रवाई करता है। ग्रामीणों के अनुसार, बाड़े छिन जाने के बाद अब उनके पास केवल रहने के लिए मकान और उसके आसपास थोड़ी सी जगह बची है, जहां वे जैसे-तैसे अपने पशुओं को रखकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं।

​ग्रामीणों का सवाल है कि यदि अब उनके रिहायशी मकान भी तोड़ दिए गए, तो उनका परिवार कहां रहेगा और बेजुबान पशु कहां जाएंगे? आक्रोशित ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अपनी पैतृक छत और आजीविका को बचाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

TAGS: #कोटा विकास प्राधिकरण KDA #गांव शंभुपुरा #जन आक्रोश #