कोटा: हाड़ौती अहीर सभा, कोटा संभाग के तत्वावधान में 18 नवंबर 2026 को रेजांग ला दिवस के अवसर पर गणेश नगर स्थित श्री कृष्ण यादव (अहीर) छात्रावास में एक भव्य श्रद्धांजलि एवं स्मृति समारोह का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला की बर्फीली चोटी पर मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले 114 वीर अहीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम की याद में आयोजित किया गया।
संस्था के महासचिव खेमराज यादव ने जानकारी दी कि हाड़ौती अहीर सभा के अध्यक्ष लालचंद लोछब और उपाध्यक्ष परसरराम यादव की अध्यक्षता में यह गरिमामयी कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर समाज और देश का नाम रोशन करने वाले सेना के बहादुर जवानों—सूबेदार गजानन्द यादव, सूबेदार हरेंद्र यादव, कप्तान बाबूराम यादव, कैप्टन जगदीश यादव, कैप्टन बृजेश यादव आदि को संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में संस्था की महिला उपाध्यक्ष कोटा मंजू यादव, पूजा यादव, राजेश यादव, खुशबू यादव, रामपाल जी यादव, प्रेम बिहारी यादव, टीकम यादव, बाल मुकुंद यादव, जीतराम यादव, बृजमोहन यादव, श्याम बिहारी यादव, चेतन यादव, निर्भय शंकर यादव, ब्रह्म दत्त यादव, शैलेश यादव, नंद किशोर यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।