कोटा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का कोटा आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Admin Desk
29 Oct 2026, 11:34 AM
Pramukh Samvad
News Image

कोटा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के कोटा आगमन पर भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, कोटा दक्षिण विधायक श्री संदीप शर्मा एवं लाड़पुरा विधायक श्रीमती कल्पना देवी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संगठन निरंतर सशक्त हो रहा है। स्वागत के दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिलामहामंत्री रितेश चित्तौड़ा, शैलेन्द्र ऋषि, रामलाल टटवाड़िया, जिलाउपाध्यक्ष जितेन्द्र खजांची, कुलदीप तलवार, मंडल अध्यक्ष संजय समीर सैनी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

TAGS: #भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ #बीजेपी BJP भाजपा #