कोटा

दादाबाड़ी में कल खुलेगा दासवानी डेंटल हॉस्पिटल, एक छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक सेवाएं

Admin Desk
24 Oct 2026, 09:53 AM
Pramukh Samvad
News Image

कोटा। दादाबाड़ी स्थित  दासवानी डेंटल हॉस्पिटल का शुभारंभ रविवार को सुबह 11 बजे संस्थान के अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा। अस्पताल के निदेशक विजय दासवानी ने बताया कि यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त डेंटल हॉस्पिटल है, जहां दांतों और मुंह से संबंधित विभिन्न बीमारियों का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा डिजिटल तकनीक से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में दांतों की नसों से संबंधित बीमारियों का उपचार एंडोडॉन्टिक्स विशेषज्ञ, मसूड़ों का उपचार पीरियडॉन्टिक्स विशेषज्ञ, बच्चों के दांतों का उपचार पेडोडॉन्टिक्स विशेषज्ञ तथा दुर्घटना और जटिल सर्जरी से संबंधित उपचार ओरल सर्जन द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा दांतों की बत्तीसी बनवाने, दांत फिक्स करवाने और इम्प्लांट  प्रोस्टोडॉन्टिक्स द्वारा किया जाएगा । टेढ़े-मेढ़े दांतों को ठीक करने के लिए ऑर्थोडॉन्टिक्स विशेषज्ञ तथा मुंह से संबंधित अन्य समस्याओं के निदान के लिए भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिलेंगी।

निदेशक ने बताया कि अस्पताल में दांतों की गहराई तक जांच के लिए आधुनिक सीबीसीटी (CBCT) मशीन स्थापित की गई है। इसके माध्यम से दांतों और जबड़े की विस्तृत जांच कर उपचार में सहायता मिलेगी। अस्पताल में अत्याधुनिक लैब की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे मरीजों को जांच और उपचार के लिए बड़े महानगरों में जाने की आवश्यकता कम होगी।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में डिजिटल तकनीक की सहायता से दांतों पर लगाए जाने वाले क्राउन को लगभग एक घंटे में तैयार कर लगाने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।साथ ही रूट कैनाल ट्रीटमेंट (आरसीटी) को कम समय में पूरा करने की दिशा में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

अस्पताल का उद्देश्य दांतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के लिए मरीजों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ परामर्श, आधुनिक जांच और बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। इससे कोटा सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को भी लाभ मिल सकेगा।

TAGS: #दासवानी डेंटल हॉस्पिटल #डेंटल हॉस्पिटल #