कोटा

राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026: चम्बल राजस्थान कुश्ती दंगल में बालक व बालिका वर्ग के मुकाबले संपन्न, हाड़ौती के पहलवानों ने दिखाया दम

Admin Desk
03 Nov 2026, 10:51 AM
Pramukh Samvad
News Image

​कोटा, 2 नवंबर। 

राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026 के अंतर्गत आयोजित ऐतिहासिक चम्बल राजस्थान कुश्ती दंगल में सोमवार को बालक एवं बालिका वर्ग के हाड़ौती स्तर के मुकाबलों में जबरदस्त दांव-पेच और भिड़ंत देखने को मिली। अखाड़े में उतरे नन्हे और युवा पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं।  

​आयोजन सचिव एवं जिला कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष तेजेन्द्र सिंह बराड़ ने बताया कि बालक वर्ग में विभिन्न भार वर्गों के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। 45 किलोग्राम वर्ग में गौरव मारवन (रायथल बारां), अंकुश (मंगलेश्वर छावनी), तरुण सेन (सीताराम), रोहन (राष्ट्रीय व्यायामशाला), ऋद्धम प्रकाश (बजंरग जयथल), प्रांतु सेन (सीताराम), लोकेश गुर्जर (बडानया गांव) तथा उत्कर्ष (मंगलेश्वर छावनी) ने शानदार जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। 

वहीं 30 किलोग्राम वर्ग में हर्ष (रायथल बारां), सात्विक शर्मा (हरगोविन्द), मो. ईज्ञान (अधराशिला), दीपक (हरगोविन्द), देवांश (हरगोविन्द), देवांश (शाला क्रीड़ा संगम), सुमित कहार (इंडोरेन्स) और यथार्थ सुमन (मंगलेश्वर छावनी) ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीते। 

25 किलोग्राम वर्ग में रौनक कुमावत (बडानया गांव/ईती), अंशु जाटव (हरगोविन्द), वेदांश (शिवशक्ति), यश (बजरंग बूंदी), वंश (इंडोरेन्स), विजय (मंगलेश्वर), कुश कुमावत (बजरंग बूंदी) और गणेश (इंडोरेन्स) ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश पाया। 

इसके अतिरिक्त 55 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में समीर (सीताराम अकेडमी), मनीष (महावीर नगर I), देवराज (इंडोरेन्स अकेडमी) तथा आवेश (इंडोरेन्स अकेडमी) ने अपनी जगह पक्की की। इसी प्रकार बालिका वर्ग में भी कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जहाँ खिलाड़ियों ने फाइनल और तीसरे स्थान के मुकाबलों के लिए स्थान बनाया। 25 किग्रा वर्ग में चेष्टा और राखी फाइनल में पहुँचने में सफल रहीं। जबकि तन्नू व महक तीसरे स्थान के लिए भिड़ेंगी।

30 किग्रा वर्ग में शिवानी और योगिता के बीच खिताबी मुकाबला होगा तथा मुस्कान और इशिका तीसरे स्थान के लिए उतरेंगी। 

35 किग्रा वर्ग में सपना और दिव्यांशी फाइनल में पहुँचीं, वहीं मोनिका और रितिका तीसरे स्थान के लिए खेलेंगी। 

40 किग्रा वर्ग में रुपाली और रितिका के बीच फाइनल भिड़ंत होगी। जबकि त्रिशा और लक्ष्मी तीसरे स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। 

45 किग्रा वर्ग में नंदनी व दिव्यांशी फाइनल मैच खेलेंगी और मोनिका व आकांक्षी तीसरे स्थान के लिए आमने-सामने होंगी।

50 किग्रा वर्ग में अन्नू और प्रिया के बीच फाइनल मुकाबला तय हुआ, जबकि धनकंवर व हर्षिता तीसरे स्थान के लिए उतरेंगी। 

55 किग्रा वर्ग में प्रिया और पलक के बीच फाइनल की टक्कर होगी, वहीं शालिनी और अनीता तीसरे स्थान के लिए दावेदारी पेश करेंगी।  

आयोजन प्रभारी भानुप्रताप सुमन ने जानकारी दी कि मंगलवार को राजस्थान भर से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त पहलवान कुश्ती दंगल में अपनी कला का जौहर दिखाएंगे। इनमें मुख्य रूप से अंडर-17 एशियन गेम्स मेडलिस्ट कशिश गुर्जर, सीनियर मेडलिस्ट राजस्थान केसरी कविता माली, अंडर-17 वर्ल्ड चैम्पियनशिप सिल्वर मेडलिस्ट संध्या विश्नोई और दीपक पहलवान अखाड़े में उतरेंगे। प्रतियोगिता के दौरान निष्पक्ष निर्णय के लिए भीमराज जाट, राकेश पुरी, अविनाश भीलवाड़ा, सचिन चंदेला, रामनिवास विश्नोई, अमन शेख और शुभम सेन बतौर रेफरी अपनी सेवाएं देंगे।

​दंगल में पुरुष एवं महिला वर्ग के कुल आठ प्रतिष्ठित टाइटल्स के लिए कड़ा मुकाबला होगा। पुरुष वर्ग में चम्बल राजस्थान केसरी (फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन), चम्बल राजस्थान कुमार (फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन) तथा चम्बल राजस्थान बसंत टाइटल्स शामिल हैं। वहीं महिला वर्ग में हाड़ी रानी चम्बल राजस्थान केसरी, हाड़ी रानी चम्बल राजस्थान कुमारी और हाड़ी रानी चम्बल राजस्थान किशोरी खिताबों के लिए महिला पहलवान अपनी ताकत आजमाएंगी।

TAGS: #राष्ट्रीय दशहरा मेला #राष्ट्रीय मेला दशहरा #चम्बल राजस्थान कुश्ती दंगल #कुश्ती #नगर निगम कोटा #