अम्बेडकर जयंती पर निकली ऐतिहासिक वाहन रैली, कोटा रेलवे कॉलोनियों में हुआ भव्य स्वागत

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 14 अप्रैल। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन कोटा मंडल द्वारा एक विशाल और ऐतिहासिक वाहन रैली का आयोजन किया गया। यह रैली डॉ. अम्बेडकर सभागार, रेलवे कॉलोनी से शुरू होकर शहर के प्रमुख क्षेत्रों से होते हुए अम्बेडकर सर्किल, अदालत चौराहा पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ संपन्न हुई।

इस रैली में हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। दुपहिया वाहनों पर सजे पंचशील झंडे, तिरंगे और बाबा साहेब की तस्वीरों के साथ ‘जय भीम’, ‘बाबा साहेब अमर रहें’ के गगनभेदी नारों ने वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

रैली तिरंगा चौराहा, प्रताप टाउनशिप, लेबर चौराहा, पूनम कॉलोनी, वर्कशॉप कॉलोनी, भीमगंज मंडी थाना, स्टेशन बाजार, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, एससी/एसटी मंडल कार्यालय, राम मंदिर, खेलडी फाटक होते हुए अम्बेडकर सर्किल तक पहुंची। पूरे मार्ग में जगह-जगह कॉलोनीवासियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा फूल वर्षा, जलपान व अल्पाहार के माध्यम से रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

एसोसिएशन के मंडल सचिव अभयसिंह मीणा ने जानकारी दी कि यह आयोजन मंडल अध्यक्ष नेमसिंह मौर्य, जोनल अध्यक्ष श्री विशम्भर, सहित मंडल, जोनल और शाखा स्तर के सभी पदाधिकारियों के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जोनल पदाधिकारी शंकरलाल मीणा, सिरमोहर मीणा, एन.आर. चौधरी, मंडल अतिरिक्त सचिव ओ.पी. वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम मीणा, उपाध्यक्ष ब्रिज मोहन मीणा, चंदन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, दुलीचंद जाटव, भीम सिंह मीणा, मुकेश चलियान, तेजपाल मीणा, रामवीर सिंह जाटव, विक्रम सिंह मीणा, ओम प्रकाश, प्रियांशु मीणा, रामदास रत्नाकर, दिनेश मेरोठा सहित पूर्व अध्यक्ष एस.एन. चौधरी, एच.एस. जाटव, कालूलाल वर्मा, अशोक कुमार एवं वर्कशॉप अध्यक्ष श्रीकृष्ण बैरवा की विशेष उपस्थिति रही।

आगामी कार्यक्रम:
एसोसिएशन द्वारा 27 अप्रैल को अम्बेडकर सभागार, रेलवे कॉलोनी में रक्तदान शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भीम भोज का आयोजन किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!