हेमलता गहलोत के प्रदेश महामंत्री बनने पर महिला मोर्चा ने किया स्वागत

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 10 अप्रैल। नरेंद्र मोदी विचार मंच राजस्थान महिला शाखा की प्रदेश महामंत्री बनने के बाद कोटा शहर की भाजपा संगठन ओर जय बाईसा राज राजपूताना संस्था की सदस्य महिलाओं ने हेमलता सिंह गहलोत का दुपट्टा एवं पुष्प गुच्छ व माला भेंट कर किया स्वागत। वहीं प्रदेश महामंत्री हेमलता सिंह गहलोत ने कहा आज नरेंद्र मोदी विचार मंच में महिला शाखा राजस्थान में मुझे अहम जिम्मेदारी दी गई है मैं अपनी जिम्मेदारी को निभाऊंगी और महिला संगठन को मजबूत करूंगी। और महिलाओं के लिए हर समय महिलाओं के लिए तत्परता से कार्य करूंगी। उन्होंने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर ज्योति श्रीवास्तव एवं प्रदेश अध्यक्ष लिलियन ग्रेस जी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उस पर मैं खरी उतरने का प्रयास करूंगी। वही जल्द हाड़ौती के जिला अध्यक्ष एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष की घोषणा भी जल्द की जाएगी। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं गृहमंत्री अमित शाह जी एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी का तहे दिल से धन्यवाद देती हु। उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाओं को एकजुट कर भाजपा को मजबूत कर पार्टी को मजबूत करेंगे। हर वार्ड हर ब्लॉक हर विधानसभा में महिलाओं की टीम बनाई जाएगी। जो महिलाएं संगठन को मजबूत कर वार्ड में महिलाओं के लिए कार्य करेगी उनकी सीधी रिपोर्ट नरेंद्र मोदी जी तक जाएगी।

बेजुबान पंछियों को गर्मी से बचाने के लिए जय बाईसा राज राजपूताना संस्था की महिला सदस्यों ओर पदाधिकारीयो ने हर वार्ड में चलाया ‘पंछी बचाओ परिंडा लगाओ अभियान’

जय बाईसा राज राजपूताना संस्था की महासचिव हेमलता हाडा ने बताया कि जय बाईसा राज राजपूताना की संस्थापक एवं नरेंद्र मोदी विचार मंच की प्रदेश महामंत्री हेमलता सिंह गहलोत की अगुवाई में परिंदों के संरक्षण, भीषण गर्मी में पेयजल, दाना-पानी की व्यवस्था की जाएगी , हेमलता हाडा ने कहा हम सभी का फर्ज है। परिंदे पर्यावरण में सहयोग करते हैं। परिंदो की ओर से ही अप्रत्यक्ष तौर पर बीजारोपण किया जाता रहा है। क्योंकि यही परिंदे बीज खाते समय नई जगहों पर गिराते हैं। जिससे नए पेड़ का उदय होता है। इस दौरान सभी ने परिंदों की सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में 20 परिंडे लगाए गए। आगे भी इसी तरह वार्डों में परिंदे बांधने का कार्य लगातार चालू रहेगा।
स्वागत करता में उपस्थिति रही आभा चौहान, लक्ष्मी सिसोदिया लक्ष्मी सिसोदिया हेमलता हाडा कुशल कंवर दुर्गेश सिसोदिया, सुनीता राणावत ,आदि कई महिला उपस्थित थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!