रामनवमी पर बनखण्डी बालाजी पर सुबह से देर रात तक हुए धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता

Written by : प्रमुख संवाद

सवाईमाधोपुर, 6 अप्रैल। रामनवमी पर श्रीश्री 1008 बनखण्डी बालाजी महाराज सवाईमाधोपुर पर अनेक धार्मिक आयोजन हुए। इस अवसर पर बनखण्डी बालाजी के महंत सत्यप्रकाश महाराज नौ दिनों की साधना पूर्ण करने के बाद श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे। कार्यक्रम संयोजक आलौकिक शर्मा, आदित्य शर्मा व डॉ. मुकेश दाधीच ने बताया कि बनखण्डी बालाजी पर सुबह 5 बजे से ही से भक्तजनों का आरती में शामिल होने व बालाजी महाराज के दर्शन करने का सिलसिला शुरू हो गया। दर्शन करने के लिए भक्तजन यहां एक दिन पूर्व से ही जुटना आरंभ हो गए थे। रामनवमी पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दर्शन कर मनोकामना मांगी।

उन्होंने बताया कि उसके बाद सुबह 10 बजे बनखण्डी बालाजी और समस्त देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे महाआरती प्रारंभ हुई, जिसमें देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु शामिल हुए।

कोटा से बनखण्डी बालाजी के परम भक्त डॉ. मुकेश दाधीच ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु कोटा से बालाजी महाराज के दर्शन करने पहुंचे।
इस अवसर पर महंत सत्यप्रकाश शर्मा ने भक्तजनों की समस्या का समाधान भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राम साधारण मनुष्य ना होकर भगवान विष्णु के अंश अवतार थे। राम ही सत्य है, राम ही धर्म है, राम शक्ति, राम विचार और सनातन हैं, और हम सभी सनातनी हैं। जिस तरह राम ने वर्ण व्यवस्था में समान व्यवहार किया, आदिवासी, कमजोर, असहाय को ज्ञान प्रदान किया। शस्त्र और शास्त्र का भी ज्ञान दिया। उसी तरह आप सभी वर्ण व्यवस्था से उपर उठकर सनातनी और राममय हो जाओ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!