नया वक्फ कानून लगाएगा भ्रष्टाचार और अतिक्रमियों पर अंकुश, बोर्ड के कार्य में होगी पारदर्शिता – साहिल मिर्जा

Written by : प्रमुख संवाद

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोटा शहर जिलाध्यक्ष साहिल मिर्जा ने जताया केंद्र सरकार का आभार

कोटा. 4 अप्रैल ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की केंद्र सरकार ने वक्फ एक्ट में संशोधन किया है। इस वक्फ बोर्ड कानून पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोटा शहर जिलाध्यक्ष साहिल मिर्जा ने कहा कि यह पारदर्शिता का प्रतीक होगा। बिल में संशोधन से वक्फ बोर्ड के कार्य में पारदर्शिता आएगी। साथ ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।
साहिल मिर्जा ने कहा कि वक्फ बोर्ड में जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है, उन्हीं को इस बिल से तकलीफ है। ये लोग आम मुसलमान को इस कानून के खिलाफ डरा रहे थे। जिसमें नए कानून में मुसलमान की संपत्तियों पर कब्जे की बात कह कर धमका रहे थे। जबकि यह कानून आम मुसलमान के हित में है। इस कानून से मुसलमान की भलाई और विकास के लिए लाया गया है। आम मुसलमान इसके पक्ष में है। उन्होंने कहा कि नए वक्फ एक्ट के आधार पर संपत्ति को गरीब मुसलमान की भलाई के लिए इस्तेमाल किया जाए।
गरीब मुसलमान को मिली राहत, अल्पसंख्यक मोर्चा लोगों को करेगा जागरूक
साहिल मिर्जा ने कहा आजादी के इतने साल बाद भी अतिक्रमणकारियों ने वक्फ बोर्डों की मिलीभगत से संपत्तियों को निजी इस्तेमाल में लिया। गरीब मुसलमानों का हक उनको दिलवाने के लिए केंद्र सरकार ये बिल लाई है, जिसका हम इस्तकबाल करते हैं व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री किरन रिजूजू सहित भाजपा की केंद्र सरकार का शुक्रिया अदा
करते हैं। साथ ही सरकार से अपील करते हैं कि जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है, सभी की जांच हो और दंडित किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मुस्लिम समाज के लोगों के बीच जाकर इस नए बिल कानून के फायदे बताएगा। जिसमें मुस्लिम समाज के विकास कैसे होगा। साथ ही वक्फ एक्ट के सभी नए प्रावधानों के संबंध में जागरूक भी करेगा। कुछ लोग व कुछ राजनीतिक दल मुस्लिम समाज को नए वक्फ कानून के बारे में गलत रूप से प्रचार प्रसार कर डरा व बरगला रहे है। उन्हें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोटा शहर नए वक्फ कानून से अवगत कराएगा। यह आम मुसलमान को इस बिल से आने से फायदा और विकास की जानकारी भी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!