डॉ विश्नार को वाल्मिकी समाज ने दी श्रधांजलि

प्रमुख संवाद

कोटा, 22 फरवरी।

अखिल भारतीय वाल्मिकी महासभा के राष्ट्रीय संस्थापक डॉ गुरुदयाल सिंह विश्नार को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर समाज ने सेवाप्रकल्प एवं उनके व्यक्तितव कृतित्व पर विचार गोष्ठी कर मनाया।
महासभा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश सरसिया ने बताया कि विचार गोष्टी में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल राजा रहे।
राजा साहब ने डॉ साहब को विनयांजलि अर्पित करते हुए उनके लंबे जीवन संघर्ष को परिभाषित करते हुए कहा कि महासभा की अपार मेहनत से ही समाज मुख्यधारा की ऒर बढ़ रहा है।
पुण्यतिथि पर सर्वप्रथम गोशाला में गायों को हरा चारा डाल,बंदरों को केले खिलाकर,पक्षियों को दाना डाल जीव सेवा कर श्रधांजलि अर्पित की।।
विचार गोष्ठी में प्रमुख रूप से महासभा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव सीताराम विषनारिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश खजोतिया, राष्ट्रीय संगठन सचिव शैलेन्द्र महाराजा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जय कुमार पात्रे,प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन सुरेश वाल्मिकी, तहसील अध्यक्ष सुनील पटोना एस पी,युवा प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष हेमन्त बोयत गोलू बाउंसर ,नवल धर्म सभा प्रदेश महामंत्री राजकुमार सरसिया,गोविंद खजोतिया,राजनारायण माचल,सुरेश पचेरवाल,राजेन्द्र बौद्ध,पंकज घेंघट, सीताराम बारवासिया,रमेश सरसिया,भारत नकवाल,राजू चण्डालिया, विजय नकवाल,दिनेश भैरवा, आदि ने उपस्थित होकर डॉ विश्नार को पुष्पांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!