नरेश सिकरवार बने भाजपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर!

लेखराज शर्मा


बारां, 17 फरवरी: भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव में नरेश सिकरवार को भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया। यह घोषणा भाजपा जिला संगठन पर्व पर्यवेक्षक व पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, चुनाव अधिकारी भगवती प्रसाद सारस्वत, और झालावाड़ जिला प्रभारी छगन माहुर द्वारा की गई।

संगठनात्मक चुनाव की सभी प्रक्रियाएं रविवार को एनटीपीसी गेस्ट हाउस, अंता में पूरी की गईं, जिसके बाद सोमवार को विधायक कार्यालय में औपचारिक रूप से परिणाम घोषित किया गया। नरेश सिकरवार के जिलाध्यक्ष चुने जाने की खबर से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। पार्टी समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन, अंता विधायक कंवरलाल मीणा, बारां विधायक राधेश्याम बैरवा, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा, भाजपा नेता डॉ. मजीद मलिक कमांडो, हरगोविंद जैन, नगर पालिका अंता चेयरमैन रामेश्वर खंडेलवाल, बारां प्रधान मोरपाल सुमन, बारां शहर अध्यक्ष ओपी पारेता, देहात अध्यक्ष अमरदीप सिंह, कोयला मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र पारेता, गौघाट मंडल अध्यक्ष योगेश गौतम, अंता शहर अध्यक्ष रोहित नंदवाना, देहात अध्यक्ष राहुल नागर, मांगरोल देहात अध्यक्ष महेन्द्र मीणा, सीसवाली मंडल अध्यक्ष पुष्पदयाल मीणा, कवाई मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र हाड़ा सहित जिलेभर के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!