AI इंजीनियर के बाद अब पत्नी पीड़ित डॉक्टर ने किया सुसाइड

प्रमुख संवाद, 13 दिसम्बर।

जोधपुर में दहेज और वैवाहिक विवाद बना जानलेवा एक और डॉक्टर की सुसाइड

जोधपुर : दहेज और वैवाहिक विवाद के कारण आत्महत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही है। हाल ही में आयुर्वेदिक विद्यालय में कार्यरत डॉक्टर अजय कुमार ने पारिवारिक विवादों और पत्नी की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

घटना का विवरण

डॉ अजय कुमार जो 3 साल से संविदा पर कार्यरत थे, शहर में किराए के मकान में रहते थे। उनकी पत्नी सुमन जयपुर में एक अस्पताल में नौकरी करती थी। पुलिस के अनुसार अजय और उसकी पत्नी में लंबे समय से विवाद चल रहा था जिसके कारण वह अलग रह रहे थे।

आत्महत्या का दिन

बुधवार को अजय के परिवार ने उन्हें कई बार फोन किया लेकिन जवाब नहीं मिला, परेशान होकर उनके दोस्तों को संपर्क किया गया जो तुरंत उनके घर पहुंचे। अजय ने दरवाजा नहीं खोला तो इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। दरवाजा तोड़ने पर अजय का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

सुसाइड नोट का खुलासा

मौके से मिले सुसाइड नोट में अजय ने अपनी पत्नी सुमन पर कई गंभीर आरोप लगाए। नोट में तनाव और विवाद का उल्लेख था जिसमें आपशब्द भी शामिल थे।

पारिवारिक पृष्ठभूमि

अजय की शादी कुछ समय पहले सुमन से हुई थी। सूत्रों के अनुसार वैवाहिक जीवन में उत्पीड़न और तनाव के कारण वह अलग रहने पर मजबूर हो गए।

समाज में बढ़ता तनाव

यह घटना हाल ही में घटी AI इंजीनियर की कड़ी से जुड़ती है, जहां वैवाहिक विवाद और दहेज प्रताड़ना के चलते इंजीनियर ने अपनी जान दी। सामाजिक संगठनों ने इस तरह की घटनाओं पर चिंता जताते हुए सख्त कानून और काउंसलिंग सेवाओं की मांग की है।

यह घटना एक बार फिर समाज में दहेज और वैवाहिक विवादों के दुष्प्रभाव को उजागर करती है, आवश्यक है कि परिवार और समाज इस तरह के तनाव को समय रहते समझे और समाधान निकाले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!