कोटा। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप वर्धमान की ओर से रविवार को तलवंडी स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर धर्मशाला में डायबिटीज जागरूकता एवं स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. पार्थ जेठवानी ने मधुमेह के कारण, लक्षण, बचाव एवं नियंत्रण की जानकारी देते हुए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जाँच कराने पर जोर दिया।
निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में 85 सदस्यों ने रैंडम ब्लड शुगर, 65 ने HbA1c तथा 29 सदस्यों ने थायराइड की जाँच करवाई। इस अवसर पर डॉ. पार्थ जेठवानी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के पुण्यार्जक परिवार राम रतन बरमुंडा एवं प्रेमवती बरमुंडा का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के अतिरिक्त महासचिव जे.के. जैन, संस्थापक अध्यक्ष सुरेश हरसोरा, कोटा रीजन अध्यक्ष अनिल ठोरा, तलवंडी मंदिर अध्यक्ष अशोक पहाड़िया तथा समग्र दिगंबर जैन बघेरवाल सामाजिक संस्था कोटा के प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र ताथेडिया उपस्थित रहे।
ग्रुप अध्यक्ष सीमा अरविंद बागड़िया ने बताया कि ग्रुप सामाजिक सेवा के साथ स्वास्थ्य जागरूकता को भी बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग के लिए चिकित्सक, पुण्यार्जक परिवार, अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन अल्पाहार के साथ हुआ।