विदेश भागने की फिराक में होने की आशंका, मुंबई पुलिस को दी गई सूचना
कोटा, 19 अक्टूबर।
मुंबई के जुहू क्षेत्र में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में कोटा शहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को कोटा रेलवे स्टेशन से दस्तयाब किया है। इनमें दो वयस्क आरोपी और एक नाबालिग शामिल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों के मुंबई से फरार होने और विदेश भागने की फिराक में होने की आशंका जताई गई है। मामले में आगे की जांच और विधिक कार्रवाई के लिए मुंबई पुलिस तथा संबंधित एजेंसियों को सूचित किया गया है।
एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्विनी गौतम (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित वृत्ताधिकारियों के पर्यवेक्षण में विशेष पुलिस टीमों ने कार्रवाई की। प्राप्त तकनीकी सूचनाओं और अन्य इनपुट के आधार पर कोटा रेलवे स्टेशन परिसर में निगरानी एवं घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को दस्तयाब किया गया। पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ कर मामले से संबंधित तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
दो वयस्क आरोपी और एक नाबालिग शामिल
पुलिस द्वारा दस्तयाब किए गए संदिग्धों में रेहान उर्फ सुक्का पुत्र रहीसुद्दीन, उम्र 18 वर्ष, निवासी ईदगाह कॉलोनी, सोनीपत (हरियाणा) तथा ऋतिक कुमी उर्फ रोशन फाइटर पुत्र रामू महतो, उम्र 22 वर्ष, निवासी पिपराई, बेगूसराय (बिहार), हाल निवासी अंधेरी वेस्ट, मुंबई शामिल हैं। इनके साथ एक नाबालिग बालक को भी डिटेन किया गया है। नाबालिग के संबंध में किशोर न्याय कानून के अनुरूप प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
मुंबई पुलिस को दी गई सूचना
कोटा शहर पुलिस द्वारा तीनों से पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस एवं संबंधित जांच एजेंसियों को सूचना दी गई है, ताकि प्रकरण में आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके। आरोपियों की भूमिका और घटना से उनके संबंधों के संबंध में अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे।
कई पुलिस इकाइयों ने निभाई भूमिका
इस कार्रवाई में थाना रेलवे कॉलोनी, थाना भीमगंजमंडी, जिला विशेष टीम (डीएसटी), साइबर सेल, एजीटीएफ तथा आरपीएफ कोटा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका रही।
थाना रेलवे कॉलोनी: पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा, मदनलाल (कानि. 1589), अजीत (कानि. 1794), राजेन्द्र (कानि. 1923), जितेन्द्र एवं ओमप्रकाश।
थाना भीमगंजमंडी: पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी रामविलास मीणा, सहायक उपनिरीक्षक कृष्णगोपाल मीणा, लोकेश (कानि. 900), मोहित कुमार (कानि. 658), अम्बाराम (कानि. 1671) एवं प्रेम कुमार (चालक कांस्टेबल)।
जिला विशेष टीम (डीएसटी): उपनिरीक्षक लाईक अहमद, सहायक उपनिरीक्षक बहादुर सिंह एवं सुरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक सिंह, महेन्द्र सिंह एवं संजय शर्मा तथा कांस्टेबल परमेश्वर (594), प्रदीप शर्मा, शौकत खान, जयवीर (1677), इरफान (1114), नामराज (2158), दिनेश (1049), देवेन्द्र (2208) एवं प्रदुमन।
साइबर सेल: सहायक उपनिरीक्षक अजय सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेश, कांस्टेबल इन्द्र सिंह, सुनील चन्देल एवं शैलेन्द्र।
एजीटीएफ: उपनिरीक्षक प्रताप सिंह।
आरपीएफ कोटा: पुलिस निरीक्षक चोप सिंह डाबर तथा उपनिरीक्षक सुमित रघुवंशी एवं कप्तान सिंह।