राजनीति

मदन राठौड़ के कथित बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

Admin Desk
17 Oct 2026, 08:53 PM
Pramukh Samvad
News Image

कोटा, 17 अक्टूबर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ के पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए कथित बयान के विरोध में शनिवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से तलवंडी चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राखी गौतम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध जताया और राठौड़ के इस्तीफे की मांग की।

राखी गौतम ने कहा कि कथित बयान से देश के वीर सैनिकों, शहीदों और आतंकवादी घटनाओं में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों के सम्मान से जुड़ी भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का बयान पार्टी के राष्ट्रवाद संबंधी दावों पर सवाल खड़े करता है। राठौड़ को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

पूर्व लाडपुरा विधायक पूनम गोयल ने भी भाजपा पर कथनी और करनी में अंतर होने का आरोप लगाया।प्रदर्शन में कांग्रेस के पदाधिकारी, पार्षद, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

TAGS: #मदन राठौड़ के कथित बयान #कांग्रेस #भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ #