कोटा।
* जिला कोटा ग्रामीण पुलिस के थाना मण्डाना द्वारा अवैध मादकपदार्थ तस्करी के खिलाफ बहुत बड़ी कार्रवाई।
* 90.320 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा एवं तस्करी में प्रयुक्त KIA SONET कार (नंबर DL10-CP-0816) जब्त; कुल कीमत लगभग 25 लाख रुपए।
* अवैध मादक पदार्थ मंदसौर (मध्य प्रदेश) से पंजाब ले जाया जा रहा था।
घटना का विवरण:
सुजीत शंकर, पुलिस अधीक्षक, जिला कोटा ग्रामीण के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 14.10.2026 को थानाधिकारी थाना मण्डाना मय जाप्ता गश्त व चैकिंग के दौरान मौजूद थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध कार गोपालपुरा टोल प्लाजा के पास घूम रही है।
सूचना पर पुलिस जाप्ता गोपालपुरा टोल प्लाजा पर पहुँचा। झालावाड़ की तरफ से आ रही KIA SONET कार (नंबर DL10-CP-0816) को रुकने का इशारा किया गया, तो चालक ने कार को तेज गति से भगा लिया। पुलिस जाप्ता द्वारा पीछा कर मुशक्कत से फाटाखेड़ा पुलिया के पास सरकारी वाहन आगे लगाकर कार को रोका गया। कार चालकों से भागने का कारण पूछने पर वे घबरा गए और कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। कार की तलाशी लेने पर उससे अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद हुआ। इस पर थाना मण्डाना में प्रकरण संख्या 144/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
1. वर्रिन्दर सिंह उर्फ डिंडा पुत्र गुलजार सिंह, जाति जट सिख, उम्र 45 वर्ष, निवासी झुंडा, थाना अमरगढ़, जिला मलेरकोटला (पंजाब)।
2. अमर्रिन्दर सिंह पुत्र रूप सिंह, जाति रविदासिया सिख, उम्र 42 वर्ष, निवासी टुरी रोड सिंगला कम्प्यूटर के पास हरनामा कालोनी, अमरगढ़, थाना अमरगढ़, जिला मलेरकोटला (पंजाब)।