हाई-परफॉर्मेंस अकादमिक आर्किटेक्चर के साथ विद्यार्थियों को मिलेगी 360 डिग्री तैयारी, स्मार्ट टेस्टिंग और व्यक्तिगत मार्गदर्शन की सुविधा
कोटा, 8 अक्टूबर 2026। भारत की प्रमुख परीक्षा-तैयारी संस्थाओं में शामिल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए ‘आकाश इन्विक्टस इंजीनियरिंग 2.0’ लॉन्च करने की घोषणा की है। नए कार्यक्रम का उद्देश्य जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड, बिटसैट और विभिन्न राज्यों की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी को अधिक व्यवस्थित, परिणाम-केंद्रित और विद्यार्थी-केंद्रित बनाना है।
छह मजबूत स्तंभों पर आधारित होगी तैयारी
आकाश इन्विक्टस 2.0 के माध्यम से विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़ाई से लेकर स्टडी मटेरियल, टेस्टिंग, मेंटरशिप और रिवीजन तक एक समग्र अकादमिक अनुभव उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम को छह प्रमुख स्तंभों पर तैयार किया गया है, जिसमें परिणाम-केंद्रित अकादमिक दृष्टिकोण, अनुभवी फैकल्टी टीम, वैज्ञानिक एवं शोध-आधारित स्टडी मटेरियल, स्मार्ट टेस्टिंग एवं गहन विश्लेषण, पारदर्शी प्रोग्रेस मैप और कक्षा के बाहर निरंतर मेंटरशिप शामिल हैं।
परिणाम-केंद्रित अकादमिक दृष्टिकोण के तहत प्रत्येक कक्षा, प्रैक्टिस सेशन और रिवीजन साइकिल को विद्यार्थियों के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि उन्हें जेईई एडवांस्ड, जेईई मेन, बिटसैट सहित विभिन्न इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया जा सके।
कार्यक्रम में अनुभवी फैकल्टी टीम की विशेषज्ञता का लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। आकाश की अकादमिक टीम ने पाठ्यक्रम, स्टडी मटेरियल और टेस्टिंग सिस्टम को नए सिरे से तैयार किया है, ताकि विद्यार्थियों की तैयारी को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
शोध आधारित स्टडी मटेरियल और स्मार्ट टेस्टिंग पर जोर
आकाश इन्विक्टस 2.0 के स्टडी मटेरियल को लर्निंग साइंस और परीक्षा के पैटर्न पर किए गए गहन अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को बुनियादी अवधारणाओं से लेकर कठिन एवं उच्च स्तर के प्रश्नों तक क्रमबद्ध तरीके से आगे बढ़ाना है।
स्मार्ट टेस्टिंग सिस्टम में टेस्ट की आवृत्ति, कठिनाई स्तर और टेस्ट के बाद होने वाले विश्लेषण पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रत्येक टेस्ट के बाद विद्यार्थियों को उनकी मजबूतियों, कमियों और सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों की स्पष्ट जानकारी मिलेगी, जिससे वे अपनी तैयारी की दिशा को और बेहतर कर सकेंगे।
पारदर्शी प्रोग्रेस मैप से विद्यार्थी और अभिभावक रख सकेंगे नजर
कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों की प्रगति का एक पारदर्शी प्रोग्रेस मैप तैयार किया जाएगा। इससे विद्यार्थी और अभिभावक यह समझ सकेंगे कि विद्यार्थी वर्तमान में तैयारी के किस स्तर पर है और अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए उसे किन क्षेत्रों में अधिक मेहनत की आवश्यकता है।
कक्षा के बाहर भी विद्यार्थियों को लगातार मेंटरशिप उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है। जोसा काउंसलिंग गाइडेंस, डाउट सपोर्ट और अन्य मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान आवश्यक सहायता मिलती रहेगी, ताकि कोई विद्यार्थी तैयारी की दौड़ में पीछे न छूटे।
चंद्रशेखर रेड्डी गरीसा ने कहा—हर विद्यार्थी अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचे, यही लक्ष्य
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड की ओर से चंद्रशेखर रेड्डी गरीसा ने कहा कि “आकाश इन्विक्टस इंजीनियरिंग 2.0 केवल एक नया अकादमिक प्रोग्राम नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की तैयारी को नए तरीके से परिभाषित करने का प्रयास है। हमने अनुभवी शिक्षकों की विशेषज्ञता, नए अकादमिक दृष्टिकोण, बेहतर स्टडी मटेरियल और स्मार्ट टेस्टिंग सिस्टम को एक साथ लाने का प्रयास किया है। हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक विद्यार्थी बिना अनावश्यक तनाव के अपनी पूरी क्षमता तक पहुंच सके और जेईई सहित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे।”
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को विद्यार्थियों की वास्तविक जरूरतों और बदलते परीक्षा पैटर्न को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। “हमारा विश्वास है कि सही दिशा, निरंतर अभ्यास, सटीक फीडबैक और व्यक्तिगत मार्गदर्शन के साथ विद्यार्थी अपने प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार कर सकते हैं। आकाश इन्विक्टस 2.0 इसी सोच को जमीन पर उतारने की पहल है।”
देशभर की आकाश शाखाओं में शुरू होगा कार्यक्रम
आकाश इन्विक्टस 2.0 का रोलआउट देशभर में आकाश की विभिन्न शाखाओं में किया जाएगा और इसकी शुरुआत तत्काल की जा रही है। वर्तमान विद्यार्थियों को सबसे पहले इन्विक्टस सिस्टम से जोड़ा जाएगा, जबकि नए विद्यार्थियों के लिए भी कार्यक्रम में प्रवेश का अवसर उपलब्ध रहेगा। विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन सेशन आयोजित कर कार्यक्रम की कार्यप्रणाली और सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड देशभर में मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली प्रमुख संस्थाओं में शामिल है। कंपनी के अनुसार उसके देशभर में 415 से अधिक केंद्र हैं और बड़ी संख्या में विद्यार्थी इसकी परीक्षा-तैयारी सेवाओं से जुड़े हुए हैं। कंपनी मणिपाल एजुकेशन एंड मेडिकल ग्रुप (MEMG) का हिस्सा है।