अपराध

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से 12 दोपहिया वाहन (10 मोटरसाइकिल व 2 एक्टिवा) बरामद

Desk
06 Oct 2026, 08:57 PM
Pramukh Samvad
News Image

कोटा : 06 अक्टूबर 2026

कोटा शहर में रात्रि के समय घरों के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों की लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अज्ञात चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में एक विशेष अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर सुभाषचन्द्र मिश्रा के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक केन्द्रीय वृत्त कोटा शहर राजेश टेलर के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी कुन्हाड़ी देवेश भारद्वाज (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया।

घटना एवं कार्रवाई का विवरण:

दिनांक 01-10-2026 को परिवादी चन्द्रप्रकाश शर्मा (निवासी RHB Colony, थाना कुन्हाड़ी, कोटा) ने थाना कुन्हाड़ी पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी होंडा एक्टिवा  पार्क के बाहर से चोरी हो गई है।

दर्ज प्रकरण पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित पुलिस टीमों ने मुखबीर सूचना और तकनीकी साधनों की मदद से दिनांक 05-10-2026 को शातिर चोर अनिल सिंह सोलंकी को काली बस्ती, कुन्हाड़ी से डिटेन किया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की गई एक्टिवा सहित कुल 12 दोपहिया वाहन (10 मोटरसाइकिल व 2 स्कूटर) जप्त किए गए।

आरोपी ने कोटा शहर के थाना कुन्हाड़ी, जवाहर नगर, कैथूनीपोल, अनंतपुरा, दादाबाड़ी के अलावा थाना कोतवाली (जिला बूंदी) व थाना देवली (जिला टोंक) के क्षेत्रों से भी वाहन चोरी करने की वारदातें स्वीकार की हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

 * नाम: अनिल सिंह सोलंकी (उम्र 51 वर्ष)

 * पिता का नाम: स्व. श्री नाथू सिंह सोलंकी

 * जाति: राजपूत

 * मूल निवासी: नाहर का चोहट्टा, गढ़ की पडस, थाना सदर, जिला बूंदी

 * हाल निवासी: दुर्गा नगर, कुन्हाड़ी (किराये का मकान श्री गोपाल शर्मा का), थाना कुन्हाड़ी, कोटा शहर


TAGS: #अपराध #वाहन चोर #गिरफ्तार #पुलिस #ब्रेकिंग न्यूज़ #