5 प्रसुताओं का नियमित निःशुल्क डायलिसिस उपचार जारी,किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एस.ओ.टी.टी.ओ. पोर्टल पर किया पंजीकरण
कोटा, 5 अक्टूबर। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, कोटा के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ.निलेश कुमार जैन ने बताया कि वर्तमान में मेडिकल कॉलेज, कोटा में पांच प्रसूताओं का नियमित रूप से निःशुल्क डायलिसिस उपचार किया जा रहा है। इन सभी मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 15 सितम्बर, 2026 को एस.ओ.टी.टी.ओ. पोर्टल पर पंजीकृत किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि सभी मरीजों को एस.ओ.टी.टी.ओ./एन.ओ.टी.टी.ओ. की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित प्राथमिकता के संबंध में अवगत कराया गया है तथा आवश्यक कार्रवाई पूरी की जा चुकी है। भविष्य में जैसे ही कोई उपयुक्त किडनी डोनर उपलब्ध होने पर गाइडलाइन के अनुसार संबंधित मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रधानाचार्य डॉ. जैन ने बताया कि यदि इन मरीजों के परिजन किडनी दान करने के इच्छुक हैं, तो नियमानुसार किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि मरीजों को वर्तमान में आवश्यक उपचार एवं डायलिसिस सुविधा नियमित रूप से निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
TAGS:
##प्रसूता #प्रसूता मौत #डायलिसिस #किडनी ट्रांसप्लांट #मेडिकल कॉलेज कोटा