क्राइम

पुलिस की सफलता :विवाद में हुई हत्या के 6 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Admin Desk
04 Nov 2026, 01:18 PM
Pramukh Samvad
News Image

कोटा। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि सहरावदा का माळ, गांव तलियाखेड़ी थाना मोडक में दिनांक 27-10-2026 को हुई सुरेश चन्द अहीर की हत्या के मामले में फरार चल रहे 6 आरोपियों को मोडक पुलिस ने दिनांक 01-11-2026 को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है तथा घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए गए हैं।

घटना का संक्षिप्त विवरण:

दिनांक 27-10-2026 को फरियादी महेन्द्र कुमार पुत्र सुरेश चन्द, जाति अहीर, उम्र 34 वर्ष, निवासी तलियाखेड़ी ने एस.आर.जी. अस्पताल झालावाड़ की मोर्चरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके खेत के पास आरोपी नरेश कुमार और यादव कुमार का खेत है। उन्होंने अपने डी.पी. (ट्रांसफार्मर) का पोल और अर्थिंग तार फरियादी के खेत की तरफ गाड़ रखा था। पिता सुरेश चन्द व माता शम्भू बाई द्वारा इसे हटाने के कहने पर मुल्जिमान—

 1. नरेश कुमार पुत्र प्रभुलाल  2. मनीष कुमार पुत्र यादव कुमार  3. मुकुट बिहारी पुत्र नरेश कुमार 4. जयप्रकाश पुत्र नरेश कुमार  5. दिनेश कुमार पुत्र यादव कुमार  6. ललित कुमार पुत्र यादव कुमार 

सभी निवासीगण तलियाखेड़ी, थाना मोडक, जिला कोटा ने मिलकर लोहे के फावड़े, लकड़ियों एवं सरियों से हमला कर दिया। इस हमले में इलाज के दौरान  सुरेश चन्द अहीर की मृत्यु हो गई तथा माता शम्भू बाई अस्पताल में उपचाराधीन हैं। इस रिपोर्ट पर थाना मोडक में मुकदमा नंबर 233/2026 धारा 103(1), 115(2), 189(2), 190, 191(2), 191(3) बीएनएस के तहत दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस कार्यवाही एवं गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा व पुलिस उप अधीक्षक वृत्त रामगंजमंडी  ओमप्रकाश विश्नोई के सुपरविजन तथा थानाध्यक्ष थाना मोडक राजेन्द्र प्रसाद (उ.नि.) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा मुखबीर तंत्र व लगातार प्रयासों से उपरोक्त सभी 6 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण में हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, डंडे व सरिए पहले ही बरामद किए जा चुके हैं तथा आगे की जांच जारी है।


TAGS: #हत्या #गिरफ्तार #पुलिस #अपराधी #हथियार #