हेल्थ

मरीजों को मिली नई रोशनी, लायंस क्लब कोटा ने कराया निःशुल्क ऑपरेशन

Admin Desk
01 Nov 2026, 09:32 PM
Pramukh Samvad
News Image

कोटा। लायंस क्लब कोटा की ओर से डिस्ट्रिक्ट 3233 E2 के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का समापन रविवार को हुआ। शिविर में 88 मरीजों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से चिकित्सकीय परीक्षण के बाद ऑपरेशन के लिए उपयुक्त पाए गए 28 मरीजों का वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल गर्ग ने सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन किया।

क्लब अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि शिविर में मरीजों को जांच, ऑपरेशन, आवास एवं भोजन सहित सभी सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। क्लब ने मरीजों के उपचार से संबंधित संपूर्ण खर्च वहन किया।

शिविर प्रभारी प्रमोद विजय ने बताया कि समापन समारोह में सभी 28 मरीजों को निःशुल्क चश्मे, काले चश्मे और दवाइयां वितरित की गईं। इस दौरान डॉ. राहुल गर्ग ने मरीजों को ऑपरेशन के बाद आंखों की देखभाल, नियमित दवाइयों के उपयोग और आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।क्लब सचिव लायन लक्ष्मीकांत पारीक ने बताया कि क्लब की ओर से अगला शिविर 16 नवम्बर को झालावाड रो​ड स्थित लांयस क्लब भवन कोटा में आयोजित होगा।

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में क्लब सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में रमेश चंद्र शर्मा, लक्ष्मीकांत पारीक, जुगल किशोर सोनी, राजकुमार लड्डा, कल्पना शर्मा, निर्मला खाबरा, ऊष्मा सोनी, ऊष्मा लड्डा, रमा सोनी, भारती डागा, अनिल माहेश्वरी, अजय कुमार गुप्ता, सुनील आनंद, अनीता विजय एवं वीरेंद्र विजय सहित लायंस क्लब के सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

TAGS: #नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर #