विविध/अन्य

स्वच्छता कर्मियों का सम्मान कर रोटरी क्लब पद्मिनी ने दिया सेवा और संवेदनशीलता का संदेश

Admin Desk
31 Oct 2026, 07:37 PM
Pramukh Samvad
News Image

कोटा। रोटरी क्लब पद्मिनी कोटा की ओर से श्रीनाथपुरम में स्वच्छता कर्मियों के सम्मान में सेवा प्रकल्प आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र में कार्यरत करीब 18 स्वच्छता कर्मियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। उन्हें मिठाई एवं कचौरी के खाद्य पैकेट भेंट किए गए। साथ ही, उनके कार्य में सहयोग के उद्देश्य से फिनाइल की 12 बोतलें और झाड़ू भी वितरित किए गए।

प्रकल्प की प्रायोजक रोटेरियन रेनू दीपचंदानी रहीं, जबकि प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोटेरियन सरोज बंसल एवं रोटेरियन डॉ. प्रीति शर्मा रहीं। कार्यक्रम में अनिल न्याती, सोफिया स्कूल की सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती कविता जायसवाल सहित रोटेरियन मंजू यादव एवं प्रतिभा न्याती की उपस्थिति रही।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन दीप्ति राजावत ने कहा कि स्वच्छता कर्मी शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके अथक परिश्रम और योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करना समाज का दायित्व है। क्लब की ओर से आयोजित यह प्रकल्प उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने की एक सार्थक पहल है। क्लब सचिव रोटेरियन डॉ. प्रीति शर्मा ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।